ब्यूटी पार्लर संचालिका ने मायके में फांसी लगाकर जान दी
इंदौर। मायके में रह रही एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विजय नगर पुलिस के अनुसार, कृष्ण बाग कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका अग्रवाल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रियंका ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह माता-पिता के कृष्ण बाग स्थित घर पर ही रह रही थी। पुलिस के अनुसार, मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।