आखिरकार 7 वर्षों बाद श्रीमंत महाराज के प्रयासों से पुर्नस्थापित हुई माधौ महाराज की प्रतिमा

आखिरकार 7 वर्षों बाद श्रीमंत महाराज के प्रयासों से पुर्नस्थापित हुई माधौ महाराज की प्रतिमा






 

पूर्व मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने पूजा-अर्चना कर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शिवपुरी। करीब 4 मार्च 2007 को शहर में मासूम बालक उत्सव हत्याकाण्ड की सुलगती आग ने शिवपुरी शहर के हृदयस्थल माधवचौक पर विराजमान कै.माधौ महाराज को भी आक्रोश में आकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया और करीब 7 वर्षों से यह माधवचौक वीरान हालातों में चल रहा था बाबजूद इसके अपने पैतृक पूर्वजों के लिए सदैव समर्पित रहने वाली पूर्व मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के मन में यह कसक  हमेशा रहती थी जब भी वह शिवपुरी आती तो चौराहे पर से होकर गुजरना उन्हें गहरा आघात पहुंचाता था तभी से वह अपने पूर्वज कै.माधौ महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जुटी रही और आज 7 वर्षेां बाद उनकी सफलता का परिणाम यह मिला कि शहर के माधवचौक पर कै.माधौ महाराज को पुर्नस्थापित किया गया। जहां पूर्व मंत्री व विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वयं शिवपुरी आकर विधिवत पूजा-अर्चना की और पुर्नस्थापित कै.माधौ महाराज की प्रतिमा पर सर्वप्रथम माल्यार्पण किया तत्पश्चात उन्होंने इस प्रतिमा स्थापना के दौरान मौजूद नगरवासियों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की और नगर विकास के सपने को साकार करने की बात भी कही। इस अवसर पर शिवपुरी नगर की प्रमुख समस्याओं का पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने संज्ञान लिया और इन्हें पूर्ण कर स्मार्ट सिटी बनाए जाने को लेकर अपने प्रयास जारी रखने की बात कही जिसके परिणाम भविष्य में अंचलवासियों को देखने को मिलेंगें। इसके पूर्व अभी भी शहर के अनेकों स्थानों की सड़क बिछ जाने से शहर की सुन्दरता और अधिक बढ़ गई है वहीं शेष रहे जलावर्धन के कार्य को पूर्ण करने का भी उन्होंने भरोसा दिलाया।

माधौ महाराज की प्रतिमा स्थापना पर समिति ने जताया आभार

शिवपुरी-माधौ महाराज जयंति समारोह समिति के रामकृष्ण मित्तल, मोहन मधुर गुप्ता, श्यामसुन्दर राठौर, ललित जैन, श्रीमती संगीता जोशी, मनीराम राठौर, गोविन्द गर्ग, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, अनिल गोयल, विनयचंद झा, डॉ.नवनीत गुप्ता, श्रीमती ऊषा भार्गव, श्रीमती अर्चना चतुर्वेदी, शेख इत्यार, दीपक गर्ग, मुस्ताक खां, राहुल गर्ग, जितेन्द्र गोयल एडवोकेट आदि ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा हैं कि पिछले सात सालों से समिति द्वारा पूजा अर्चना, जन्म दिन मनाने के लिए छत्री प्रांगण में मनाना पड़ता था। आज समिति के सभी सदस्यों को बड़ी खुशी का दिन हैं कि पूर्व मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से पुन: माधौ महाराज की प्रतिमा स्थापित हो गई और यशोधरा राजे के हाथों पूजा अर्चना कर अनावरण किया। इसके लिए समिति के उक्त सभी सदस्यों द्वारा उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया।

कांग्रेसजनों ने भी प्रतिमा पुर्नस्थापना पर किया माल्यार्पण

इस दौरान शिवपुरी के हृदय स्थल माधव चौक पर शिवपुरी नगर को बसाने वाले कैलाशवासी माधो महाराज की प्रतिमा की पुनस्र्थापना पर आज कांग्रेसजनों ने भी पहुँचकर माल्यर्पण किया। यहां माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, विजय शर्मा, अनिल उत्साही, रवि कुलश्रेष्ठ, नीरज सिंह तोमर, पार्षद इस्माईल खान, विवेक अग्रवाल, आकाश शर्मा एवं संतोष शर्मा आदि शामिल रहे।